धनसोई को प्रखंड बनाने की मांग हुई तेज, शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान

0
369

-लोगों ने बाजार में प्रदर्शन निकाल आमजन से मांगा सहयोग
बक्सर खबर। धनसोई को प्रखंड बनाया जाए। इसकी मांग वर्षो से चलती आ रही है। इसका वादा स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कर चुके हैं। और मुख्यमंत्री रहते लालू यादव ने भी ऐसा कहा था। लेकिन वह आश्वासन सिर्फ आश्वासन ही बनकर रह गया। लेकिन, अब यहां के युवाओं ने अभियान छेड़ दिया हैं। गुरुवार को क्षेत्र के समाजसेवी व प्रबुद्धजन आगे आए और पदयात्रा निकाली। जिसकी शुरुआत जनता कॉलेज मैदान के प्रांगण से प्रारंभ हुई।

बाजार होते यह पथ संचलन गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय तक गई। साथ ही हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया है। यह मांग 1995 से चली आ रही है। फिलहाल यह राजपुर प्रखंड का हिस्सा है। जिसके लिए यहां के लोगों को 15 से 20 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है। जो अभियान प्रारंभ किया गया है। उसके संयोजक वैभव यादव एवं धर्मेंद्र प्रसाद, समहुता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फैज अली उर्फ राहुल, पूर्व मुखिया मनोज प्रसाद, अरविन्द कुमार, ओम नारायण उपाध्याय,

अनुराग कुमार को सह संयोजक बनाया गया। इसके अलावा मोहम्मद अली, रवि कुमार, सारिफ अंसारी, आनंद जायसवाल, साबिर हाशमी, शिवजी कुमार, धनसोई मुखिया तुलसी साह, पूर्व मुखिया मनोज प्रसाद, अरविंद कुमार, मुलायम यादव ,मोहम्मद अली, शरीफ अंसारी, विजय राम, सोनु कुमार, आनंद जायसवाल, पूर्व सरपंच मकरध्वज चौधरी, राजू खरवार, विकास यादव समेत अनेक लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here