‌‌‌ अस्पताल में चल रही थी शराब पार्टी, डॉक्टर भी नामजद

0
5566

-दो गिरफ्तार, पुलिस जमा कर लाई है खाली बोतलें
बक्सर खबर। शहर के चरित्रवन श्मशान मोड के पास स्थित निजी अस्पताल (शील हॉस्पिटल) में शनिवार की रात शराब पार्टी चल रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाने की टीम पहुंची। लेकिन, तब तक पार्टी समाप्त हो चली थी। लेकिन, वहां दो लोग मौजूद थे। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। क्योंकि उन्होंने शराब का सेवन किया था। मौके से शराब की कई खाली बोतले, कुछ टेट्रा पैक आदि बरामद हुई।

पूछने पर नगर पुलिस ने कहा यहां के डॉक्टर सुनील सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। क्योंकि यह सब कुछ उन्हीं के अस्पताल में हो रहा था। मौके से उनके एक रिश्तेदार मनोज कुमार व अस्पताल के कर्मी उपेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान वहां से एक बैग में कुछ भरी बोतले भी बरामद हुई। एक तरफ काउंटर पर भोजन परोसने का स्टॉल भी लगा था। जिसे देखकर यह स्पष्ट कहा जा सकता था। कई लोग इस भोज में शामिल थे। नगर थानाध्यक्ष के अनुसार तीन लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here