‌‌‌ धाकड़ नेता स्व: मिथलेश सिंह की पत्नी बुची देवी का निधन

0
960

-आज चरित्रवन स्थित श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार
बक्सर खबर। समाज में अपनी अलग छवि रखने वाले सामाजिक नेता स्व . मिथलेश सिंह की पत्नी बुची देवी का निधन हो गया है। रविवार को उन्होंने अपनी ससुराल रामोबरिया में अंतिम सांस ली। यह गांव औद्योगिक थाना की सीमा में आता है। सूचना के अनुसार अपराह्न सवा चार बजे के लगभग उनका निधन हुआ। इस दुखद खबर के बारे में पूछने पर उनके पुत्र रमेश सिंह ने बताया उनकी उम्र लगभग 72 वर्ष थी।

शरीर ढल जाने की वजह से कुछ अस्वस्थ थी। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार चरित्रवन स्थित श्मशान घाट पर होगा। कुछ परिजनों के आगमन के कारण अगले दिन अंतिम संस्कार का निर्णय लिया गया है।  मिथलेश सिंह समाजवादी नेता थे। साथ ही आरटीआई कार्यकर्ता भी। वर्ष 2021 में उनका निधन हुआ था। पति के जाने के लगभग तीन वर्ष बाद उनकी पत्नी भी अब इस जगत को अलविदा कह गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here