‌‌‌ विवाहिता ने फंदे से लटक समाप्त की जीवन लीला

0
4524

-पति-पत्नी के मध्य विवाद, ससुराल पक्ष ने दर्ज कराई शिकायत
बक्सर खबर। शहर के सोमेश्वर स्थान गायत्री नगर मोहल्ले में रविवार की रात विवाहिता ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि इस मामले में ससुराल पक्ष ने पति अर्जुन पांडेय समेत छह के खिलाफ नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मृतका का नाम प्रीति कुमारी (लगभग 26 वर्ष) था। वह लगभग तीन वर्ष के पुत्र की मां भी थी। लेकिन, पति के साथ चल रही अनबन की वजह से उसने यह कदम उठाया। ऐसा उसके पति ने स्वयं पुलिस को बताया है।

जिस घर में यह घटना हुई। वहां पति-पत्नी और छोटे बच्चे के अलावा अन्य कोई नहीं रहता था। प्रीति का मायका ग्राम सुखपुरवा, थाना मोहनिया, जिला कैमूर है। रात साढ़े आठ बजे के लगभग उसके पति ने स्वयं पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार एफएसएल की टीम लेकर पहुंचे। लगभग डेढ़ से दो घंटे तक गहन जांच चली। इस बीच फोने से उसके मायके वालों को सूचना दी गई। रात साढ़े दस बजे के लगभग वे  लोग भी पहुंचे।

उसके पिता अंजनी तिवारी ने अपने दामाद अर्जुन समेत कुछ छह के खिलाफ शिकायत की है। यह बात थानाध्यक्ष ने पूछने पर बताई। वहीं दूसरी तरफ मायके वाले रात के वक्त ही वापस लौट गए। उन्होंने शव को हाथ भी नहीं लगाया। पोस्टमार्टम होने के उपरांत पुलिस इस उलझन में पड़ गई की शव किसे सौंपा जाए। अंतत: हिरासत में लिए गए पति को ही अंतिम संस्कार की अनुमति प्रदान की गई। इस मानवीय पहलू को देखते हुए मौके पर मौजूद लोग पुलिस की प्रशंसा कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here