पिस्तौल दिखाने वाले तीन युवकों को पिकअप चालक ने मारी टक्कर

0
4596

— पुरानी अदावत के कारण हुई घटना, तीनों बाइक सवार घायल, बरामद हुई पिस्तौल
बक्सर खबर। एनएच से गुजर रहीं पिकअप को तीन बाइक सवार युवकों ने हथियार के बल पर रोकना चाहा। चालक को डराने के लिए उन लोगों ने दो-तीन गोलियां भी दागी। उसके वाहन को रोकने के लिए बाइक लेकर उसके सामने आ गए। लेकिन, चालक ने उन्हें अपने वाहन से टक्कर मार दी। तीनों बाइक सवार घायल हो गए। इनमें से दो का उपचार सदर अस्पताल में तथा तीसरे का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इन सभी को हिरासत में ले लिया है।

पिकअप चालक दीपक यादव के बयान पर पुलिस ने इन सभी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। यह घटना औद्योगिक थाना की सीमा में एनएच 922 पर बुधवार को दोपहर दो से तीन बजे के मध्य हुई। पुलिस ने कहा चालक दीपक यादव कुल्हड़िया का रहने वाला है। उसका जासो के रहने वाले मोनू यादव के साथ विवाद था। दोपहर के वक्त वह डुमरांव की तरफ जा रहा था। तभी दलसागर ओवर ब्रिज के ऊपर यह वारदात हुई। घायल युवकों ने मोनू यादव के अलावा हिमांशु राय व शशिकांत पांडेय शामिल हैं। तीनों जासो, गोलंबर के रहने वाले हैं।

दुर्घटनाग्रस्त पिकअप

इनमें से एक हिमांशु का पैर दुर्घटना में टूट गया है। उसने पूछने पर बताया हमें पता नहीं था। ऐसी घटना होगी। मोनू हमारा पुराना साथी है। वह आया और पिकअप वाले से झगड़े की बात कही। हम दो दोस्त उसके साथ एक ही बाइक पर सवार हो चल पड़े। अगर हमें पता होता कि उसके पास पिस्तौल है और गोली चलाएगा। तो उसके साथ नहीं जाते। इस बारे में पूछने पर औद्योगिक के थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गोलू यादव जिसने गोली चलाई थी।

वह भागकर एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा था। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। जिसे उसने कथकौली लड़ाई मैदान के समीप झाड़ी में छिपाया था। हालांकि घटना को लेकर लूट की अफवाह भी फैली। इसे पुलिस ने नकारते हुए पुरानी रंजिश के कारण हुआ विवाद बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here