जिंदगी की उलझनों से परेशान युवक ने समाप्त की जीवन लीला

0
5253

-आज पैतृक गांव लाया जाएगा शव
बक्सर खबर। महज 35 वर्ष की उम्र में दरोगा खरवार जिंदगी की उलझनों से उब गया। उसने बुधवार को फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह दुर्घटना महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार की शाम हुई। दरोगा खरवार राजपुर थाना के कजरियां गांव का निवासी था। सूचना के अनुसार वह पुणे के एक होटल में वेटर का काम करता था। बुधवार को मानदेय के लिए होटल मालिक के साथ कुछ खटपट हुई थी। विवाद बढ़ा तो यह जानकारी उसके घर पहुंची। जहां उसके बहन और जीजा रहते हैं। बहन होटल गई और भाई को लेकर घर आई।

वे सभी एक ही इमारत में अलग-अलग मंजिल पर रहते थे। शाम में जब बहन भाई के लिए खाना लेकर पहुंची तो पाया कि वह फंदे से झूल गया है। बहन देखते ही चिल्लाने लगी। आस-पास के लोग जमा हो गए। उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार की शाम साढ़े आठ बजे के लगभग यह सूचना गांव आई तो वहां रोना धोना शुरू हो गया। उसकी पत्नी बच्चों के साथ यही थी। सूचना के अनुसार उसके परिवार के अन्य सदस्य शव को लेने के लिए पुणे पहुंच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here