अभियान बसेरा के तहत 231 भूमिहीनों को मिला वासगीत पर्चा

0
1244

-जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंडों में कुल 168 को मिला पर्चा
बक्सर खबर। भूमिहीन लोगों को बासगीत पर्चा देने का एक रिकॉर्ड शुक्रवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बनाया। उनकी मौजूदगी में कुल 63 लोगों को पर्चा प्रदान किया गया। यह कार्य अभियान बसेरा दो के तहत किया गया। समाहरणालय सभा कक्ष में इन सभी लोगों को बुलाया गया था। इसमें जिले के सभी प्रखंडों के लोग शामिल थें। सूचना के अनुसार जिला पदाधिकारी द्वारा अंचल बक्सर, डुमराँव, राजपुर एवं ब्रह्मपुर के कुल 63 भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा वितरण किया गया।

समाहरणालय में पर्चा प्राप्त करने वालों की समूह तस्वीर

इसी क्रम में बताया गया कि अभियान बसेरा-2 सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में सम्मिलित है। पात्र लाभुकों को ज्यादा से ज्यादा बासगीत पर्चा उपलब्ध कराया जाना है। इसी कड़ी में जिले के विभिन्न अंचलों में प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों द्वारा वासगीत पर्चा वितरण किया गया। बक्सर अंचल में 18, इटाढी अंचल में 37, चौसा अंचल में 00, राजपुर अंचल में 15, डुमरांव अंचल में 14, सिमरी अंचल में 08, चक्की अंचल में 19, ब्रह्मपुर अंचल में 13, नावानगर अंचल में 11, चौगाई अंचल में 19 एवं केसठ अंचल में 14 (कुल 168) वासगीत पर्चा वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here