‌‌‌खतरे की घंटी : नया भोजपुर में एनएच पर लग रही सब्जी मंडी

0
1011

-हो सकती है बड़ी दुर्घटना, लोगों को जागरूक करने की जरुरत
बक्सर खबर। एनएच पर गाड़ियां सरपट भागती हैं। ऐसे में कोई जरा से इधर-उधर करे तो उसके साथ दुर्घटना होने का डर बना रहता है। लेकिन, नया भोजपुर गांव के समीप लोग स्वयं की खतरे का दावत दे रहे हैं। क्योंकि यहां एनएच के किनारे लगने वाली सब्जी मंडी अब धीरे-धीरे सड़क पर ही पांव पसार रही है। किसी दिन इसकी वजह से मनसूह खबर सामने आ सकती है। इसके बारे में पहले भी प्रशासन लोगों को आगाह करता रहा है। लेकिन, दायरा बढ़ाने वाले अपनी दुकान समेटने की जगह उसे वृहद आकार देते जा रहे हैं।

इस व्यवस्था पर अंकुश लगाने की जरूरत है। क्योंकि एनएच जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह की मंडी का विस्तृत होना किसी खतरे की घंटी के समान है। तस्वीर में जो नजारा आप देख रहे हैं। यह बक्सर-आरा एनएच 922 पर नया भोजपुर ओपी से सटे का है। प्रशासन अगर किसी के साथ सख्ती करेगा। तो लोग उसपर तरह-तरह के आरोप लगाएंगे। इससे बेहतर है, स्वयं ही लोग सड़क के किनारे हो जाए। लेकिन, होंगे नहीं। क्योंकि यहां तो जिस बात के लिए किसी को मना किया जाता है। वह उस गलती को जरूर दोहराता है। लेकिन, यह खबर यहां के दुकानदार व खरीदार दोनों को जागरूक व सचेत करने की गरज से लिखी जा रही है। आगे जैसे भोजपुर वासियों की इच्छा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here