बक्सर की बेटी ने अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

0
2120

– पाकिस्तान और श्रीलंका को दी साउथ एशियन कॉम्बैट चैंपियनशिप में पटखनी
बक्सर खबर। जिले की बेटी ने अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत जिले का नाम रोशन किया है। राजपुर प्रखंड के तियरा की रहने वाली पंचरत्नी कुमारी को यह खिताब नेपाल में आयोजित साउथ एशियन चैंपियनशिप प्रतियोगिता के दौरान मिली। उसने पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल के खिलाड़ियों को 75 किलो वर्ग की महिला कुश्ती में पटखनी दी। और अंतत: गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचरत्न कुमारी राजपुर प्रखंड के तियरा गांव निवासी राधेश्याम प्रसाद की पुत्री है। फिलहाल पटना यातायात पुलिस में कार्यरत है। वह खेलकूद में पहले से भाग लेती रही थी। पिता भी उसके रुचि को देखते हुए हर सम्भव मदद करते थे। इसी के बदौलत वह यातायात पुलिस में बहाल हुई थी। सेवा के दौरान भी उसने खेल को जारी रखा।

पिछले सप्ताह नेपाल के काठमांडू में साउथ एशियन कॉम्बैट चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें उसका भी चयन हुआ। प्रतियोगिता में कुल आठ देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें पंचरत्न ने श्रीलंका, नेपाल तथा पाकिस्तान के पहलवानों को हराकर स्वर्ण पदक जीतते हुए अपने देश का नाम रौशन किया। उसकी सफलता पर समाज के खेल प्रेमियों ने उसे बधाइयां दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here