ब्रह्मपुर में पूजा, बक्सर में अभिनंदन, शानदार आयोजन से मंत्री मगन

0
691

-सतीश चन्द्र दुबे का प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
बक्सर खबर। केन्द्रीय कोयला व खनन राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे का सोमवार को बक्सर में प्रथम आगमन हुआ। सड़क मार्ग पर जिले की सीमा में दाखिल होते ही ब्रह्मपुर में उनका दल से जुड़े नेताओं ने भव्य स्वागत किया। वे ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर गए और भगवान भोले की सेवा की। इस दौरान युवा नेता विजय मिश्र व पूर्व विधायक दिलमणी देवी वहां मौजूद रहीं। वहां से जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए तो जगह-जगह अभिनंदन हुआ।

मुख्य समारोह नगर भवन में आयोजित था। जहां पहुंचते ही उनका शानदार अभिनंदन हुआ। युवा नेता विजय मिश्रा ने उन्हें चांदी का मुकुट भेट किया। नगर भवन भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक लोगों से भरा हुआ था। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद भगत व संचालन राणा प्रताप सिंह ने किया। यहां मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार राष्ट्र के विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है। हमारा दल सिर्फ वोट की नहीं जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण की अवधारणा पर काम करता है। और हम सभी उसे करके दिखा रहे हैं।

कार्यक्रम में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता

इस दौरान पत्रकारों ने उनसे बिहार की राजनीति व लालू परिवार से जुड़े सवाल भी किए। लेकिन, उन्होंने व्यक्तिगत आछेपों से बचने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान संयोजक विजय मिश्रा पूरी तरह से हावी दिखे। उन्होंने गंगा आरती का आयोजन भी कराया था। मंत्री देर शाम उसमें शामिल हुए और आरती में पूरी तरह मगन दिखे। इस दौरान डॉक्टर पीके पांडेय, प्रदीप दुबे, छविनाथ त्रिपाठी, शेषनाथ पाठक, बंटी शाही, राजनेता संजय सिंह, प्रतिभा सिंह, महिला जिलाध्यक्ष शीला त्रिवेदी, विद्यार्थी परिषद के युवा नेता अविनाश पांडेय समेत अनेक सामाजिक लोग शामिल रहे। इस दौरान विजय मिश्रा ने आयोजन के सफल समापन पर सभी को धन्यवाद दिया और बक्सर के विकास की बातें कहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here