‌‌‌ रोहतास में राजपुर के युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

0
2450

-परिवार पर आई आफत, नौजवान के घर में मातम
बक्सर खबर। सड़क दुर्घटना में राजपुर के युवक की गुरुवार को मौत हो गई। यह दुर्घटना रोहतास जिल के अगडेर गांव के समीप हुई। मृतक राजेश कुमार राम (34) राजपुर थाना के ग्राम रघुनाथपुर, पंचायत बारुपुर का निवासी था। गुरुवार की शाम वह अपने साथी कृष्ण कुमार के साथ अगडेर गांव से बाइक द्वारा लौट रहा था। तभी मोकर पुल के समीप बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर ही राजेश ने दम तोड़ दिया। उसके साथ की हालत गंभिर है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।

शुक्रवार को सासाराम में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो चह चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश सासाराम जिले में बिजली का प्रीपेड मीटर लगाने वाली एजेंसी के अधीन काम कर रहा था। दोनों साथी अगडेर थाना के अगडेर गांव में मीटर लगाने गए थे। वहीं से लौटते समय यह दुर्घटना हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया हैं। यह परिवार बहुत ही गरीब है। उसे आवश्यक आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। हालांकि आपदा के तहत जब दो लोग दुर्घटना में घायल होते हैं। वैसे स्थिति में अनुदान का प्रावधान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here