‌‌‌एसपी मनीष कुमार को दी गई विदाई, बेदाग रहा कार्यकाल

0
1206

– जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने दिया उपहार
बक्सर खबर। पुलिस कप्तान मनीष कुमार का यहां से तबादला हो गया है। अब वे केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती में जाएंगे। उनके सम्मान में शनिवार की शाम विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल, डीडीसी महेन्द्र पाल, एडीएम कुमारी अनुपम सिंह, सदर एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा आदि ने उन्हें उपहार व गुलदस्ता दे अपनी शुभकामनाएं दी।

वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की। जिले के कई प्रमुख पत्रकार, सभी थानाध्यक्ष, पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे। सभी ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने बड़े ही संयमित ढंग से बगैर किसी लाग लपेट के निष्पक्ष ढंग से काम किया। उनके बारे में आम जन में यह बात प्रचलित थी। वे किसी के दबाव में काम नहीं करते थे।

मनीष कुमार एसपी बक्सर को उपहार भेंट करते डीएम अंशुल अग्रवाल

प्रतिदिन आज जन से मुलाकात करते थे। उनसे मिलना बहुत सहज था। इन बातों का उल्लेख वक्ताओं ने अपने संबोधन में किया। सदर डीएसपी धीरज कुमार व नगर कोतवाल संजय दोनों पूरी व्यवस्था को संभालने में जुटे थे। देर शाम तक यह विदाई समारोह चला। ऐसी सूचना है, आज नए कप्तान शुभम कार्य बक्सर आ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here