‌‌‌ करंट ने ली माली की जान, लोग खौफ जदा

0
2558

-गली में टूट कर गिरा नंगा तार बना मौत की वजह
बक्सर खबर। विश्वकर्मा पूजा के दिन सुबह ही सुबह बिजली के तार ने अधेड़ माली की जान ले ली। मृतक का नाम बनारसी माली बताया जा रहा है। वे छोटकी सारिमपुर मोहल्ले के निवासी थे। उनके साथ यह दुर्घटना औद्योगिक थाना के समीप मारुति नगर में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया सुबह पांच बजे के लगभग वे इस मोहल्ले के घरों में फूल देने आते हैं। उसी समय यहां आए होंगे। बारिश हो रही थी। इस वजह से लोग बाहर नहीं थे। रास्ते में नंगा तार टूट कर गिरा था।

वे उसकी जद में आए। सुबह साढ़े छह बजे जब कुछ लोग बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए निकले तो यह नजारा देखा। पुलिस व बिजली विभाग को सूचना दी गई। फिलहाल उनका शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने कहा इस मोहल्ले में 4/14 का कवर वायर लगा है। बावजूद इसके दुर्घटना हो गई। 11 हजार का तार भी है। लेकिन, वह नहीं टूटा। पास में ही स्कूल भी है। और कुछ दूरी पर औद्योगिक इलाके का उप केन्द्र भी। बावजूद ऐसा हो गया। इसे दुरुस्त करने की जरूरत है। अन्यथा दूसरी दुर्घटना भी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here