चौबीस घंटे के दौरान डूबने से बालक समेत दो की मौत

0
667

-ननिहाल आए बालक का शव चौबीस घंटे बाद हुआ बरामद
बक्सर खबर। बाढ़ की वजह से पिछले चौबीस घंटे के दौरान दो जाने गई। हालांकि दोनों मौते गुरुवार को ही हुई। एक का शव आज शुक्रवार को बरामद हुआ। सूचना के अनुसार पहली दुर्घटना मुफस्सिल थाना के करहसी गांव में हुई। इस गांव के निवासी राजु कुमार राम घर का कुछ कूड़ा फेंकने ठोरा नद की तरफ गए थे। तट के पास पैर फिसला और वे उफनते ठोरा में डूब गए। लोगों को पता चला तो बचाने के लिए लपके। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। अधेड़ उम्र के राजु कुमार अपने परिवार का संबल थे। उनकी मौत से परिवार को बड़ी आफत आन पड़ी है। दूसरी घटना सिमरी थाना के सहायक ओपी तिलकराय के हाता की है।

इस इलाके में स्थित सूचित यादव के डेरा गांव से कृष्ण कुमार (12 वर्ष) गुरुवार को लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। वहां कहां चला गया। लोगों को अनहोनी का भय भी सता रहा था। आज शुक्रवार को उसका शव गंगा तटबंध के समीप मिला। ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार वह बाल अपनी ननिहाल आया था। मवेशियों को चराने गुरुवार को घर से निकला था। आज उसका शव मिला है। वह मूल रुप से जवही निवासी राजेश यादव का पुत्र था। मां और अन्य भाई बहन भी आए थे। जब उन सभी को उसके मौत की सूचना मिली। दहाड़े मार रोने लगे। लेकिन, होनी अपना खेल कर चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here