‌‌‌ बक्सर के प्रियांशु बने वॉलीबॉल के नेशनल कोच

0
1073

-अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण लेने जा रहे हैं जकार्ता
बक्सर खबर सिमरी के प्रियांशु का फेडरेशन ऑफ अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच के लिए बिहार से हुआ है। वे इंडोनेशिया देश के जकार्ता शहर में करेंगे आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सिमरी निवासी अरविंद शर्मा के पुत्र प्रियांशु शर्मा का राष्ट्रीय प्रशिक्षक के तौर पर बिहार से चयन किया गया है। आज 23 सितंबर से 29 तक इंडोनेशिया के जकार्ता शहर में फेडरेशन आफ अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल के तरफ से आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय वालीबॉल कोच प्रशिक्षण में वे भाग लेंगे। प्रियांशु वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं।

इस होनहार खिलाड़ी ने इसकी शुरुआत अपने गांव  सिमरी से की थी। आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रयागराज चले गये एवं वहां पढाई के साथ साथ अपना खेल को भी इन्होंने जारी रखा। प्रतिदिन शाम को प्रियांशु वॉलीबॉल के खेल मैदान पर जाते‌ थे एवं अभ्यास करते थे |  वालीबॉल में मेहनत करते हुए इन्होंने जिला स्तरीय से शुरुआत कर आज ये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे हैं | प्रियांशु इससे पहले भारत के अनेक राज्यों में अपने खेल का प्रदर्शन कर चुके हैं। इंडोनेशिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कोच प्रशिक्षण के लिए के लिए भारत से 5 लोगों का चयन हुआ है। जिसमें आंध्र प्रदेश से सरोनिथ कुमार, ओडिशा से विजय मलिक, लद्दाख से मोहम्मद जावेद, बिहार से प्रियांशु शर्मा एवं तामिल नायडू से फैज मोहम्मद है।

बक्सर जिला के प्रियांशु पहले वालीबॉल कोच बने है जिनका चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। उनकी उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। प्रियांशु के इस मुकाम को देखने के बाद आने वाले दिनों में अवश्य ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाड़ी आगे निकल कर के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने गांव और जिला का नाम आवश्य ही रौशन करेंगे |पंजाब पुलिस के अंतर्राष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी हरमंदिर सिंह, प्रयागराज वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात राय, यूपी वालीबाल कोच आनंद शर्मा, यूपी पुलिस खिलाड़ी रामनिवास यादव , गुलज़ार यादव, रवीकांत यादव, बक्सर वालीबाल हास्टल कोच रोहित कुमार, आदि लोगों ने प्रियांशु इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here