‌‌‌सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वाला युवक गिरफ्तार

0
1984

-देवी-देवता से जुड़ी आपत्तिजनक रील के कारण हुई कार्रवाई, साइबर थाने में प्राथमिकी
बक्सर खबर। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा (शेयर) करने वाले युवक को धनसोई पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम रितेश कुमार राम है। इसके विरूद्ध साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। रितेश धनसोई थाना के परसिया गांव का रहने वाला है। इसके विरूद्ध प्रशासन को शिकायत मिली थी। जांच हुई तो पता चला भगवान राम व सीता के बारे में कुछ गलत बातें कहीं गई हैं। जिसको उसने प्रसारित किया।

इसकी तस्दीक धनसोई के थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश ने की। हालांकि कुछ लोग गलत भावना में बहकर ऐसी गलतियां करते हैं। जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ता है। अपने जिले में सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए साइबर थाना बना हुआ है। बावजूद इसके कुछ युवक हथियार, गोली की तस्वीरें भी डालते रहते हैं। ऐसे युवकों को भी अपनी आदत में सुधार की जरूरत है। अन्यथा उन्हें भी जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here