इटाढ़ी बाजार को जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, मुख्य पार्षद ने किया योजना का शिलान्यास

0
256

-तीन करोड़ की लागत से बनेगा नाला, लोगों में खुशी 
बक्सर खबर। जिले के इटाढ़ी बाजार में वर्षों से मुख्य सड़क पर जलजमाव के कारण परेशानी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर आई है। मुख्य सड़क के दोनों तरफ एक किलोमीटर की लंबाई में नाला निर्माण होगा। जिस पर लगभग तीन करोड़ की लागत आएगी। सोमवार को इसका विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास मुख्य पार्षद संजय पाठक ने किया।

इटाढ़ी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद संजय पाठक ने बताया कि इटाढ़ी बाजार में जल जमाव से मुख्य सड़क जर्जर हो गई थी। इस वजह से दुर्घटना आम हो गई थी। सड़क किनारे नाली नहीं होने की वजह से जगह-जगह गंदे पानी का जमाव हो जाता है। इन सभी मामलों को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा से जून माह के छब्बीस तारीख को मिलकर नाला निर्माण की मांग की गई थी। उन्होंने तत्काल पथ निर्माण के चीफ इंजीनियर से बात की।

इटाढी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद संजय पाठक व अन्य

तत्पश्चात 2 करोड़ 81 लाख 45 हजार 500 सौ रुपए की लागत से नाली निर्माण की मंजूरी मिल गई है। जिसका आज वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन में नगर पंचायत के वार्ड पार्षद सदस्य वी पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे। नाला निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। नाली के निर्माण से इटाढ़ी के लोगों में हर्ष व्याप्त हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here