‌‌‌ 27 को सिमरी व चक्की में लगेगा डीएम का जनता दरबार

0
383

-दोनों प्रखंड के लिए रखा गया है अलग-अलग समय
बक्सर खबर। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल 27 को सिमरी व चक्की प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन करेंगे। इसकी सूचना संबंधित प्रखंड कार्यालय को दे दी गई है। आम जन तक यह बात पहुंचे और इसका लाभ सभी को मिल सके। इस लिए सूचना हम भी प्रसारित कर रहे हैं। दोनों प्रखंड आस-पास ही है। इस लिए इनकी तिथ एक है।

लेकिन, समय अलग-अलग तय किया गया है। सिमरी प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार अपराह्न 11 बजे प्रारंभ होगा। जो लगभग दोपहर एक बजे तक चलेगा। इसके उपरांत दो बजे से चक्की प्रखंड कार्यालय में इसका आयोजन होगा। इसमें सभी विभागों से संबंधित शिकायत व सरकारी योजना के बारे में आवेदन दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here