‌‌‌ बाजार से सब्जी ले लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

0
1494

-एक अन्य सवार के टूट गए हैं पैर, किया गया रेफर
बक्सर खबर। बाजार से सब्जी लेकर लौट रहे युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। यह दुखद वाकया शुक्रवार को अपराह्न पांच बजे के लगभग धनसोई थाना के भगवानपुर स्कूल के समीप हुआ। मृतक का नाम पंकज कुमार यादव (32) था। दुर्घटना में एक और युवक घायल हुआ है। उसके पैर टूट गए हैं। बेहतर इलाज के लिए उसे जिला मुख्यालय भेजा गया है। इस संबंध में पूछने पर ग्रामीणों ने बताया एक बाइक पर दो युवक सवार थे। भगवानपुर गांव के समीप उनकी बाइक पेड़ से जा टकराई। बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। वह कैथहर कला गांव का निवासी था। दूसरा साथी भी घायल है।

लोगों ने कहा पास में ही साप्ताहिक मंडी लगती है। यह युवक वहीं सब्जी लेकर लौट रहे थे। गति तेज होने के कारण इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई। कुछ लोगों ने कहा अगर युवक ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। क्योंकि सिर में ही गंभीर चोट आई थी। चेहरा लहूलुहान हो गया था। कान से भी खून आ रहा था। अगर आज हेलमेट होता तो शायद ऐसा नहीं होता। यह बातें लिखने का मकसद यह है, बाइक चलाने वाले हेलमेट का इस्तेमाल करें। भले ही यात्रा कुछ कदम की हो। अन्यथा दुर्घटना कब जीवन छीन लेगी। कोई यह नहीं जानता। इतना ही नहीं कुछ लोग तो नशे का सेवन भी कर लेते हैं। जहां कुछ नहीं होना होता, वहां भी जोखिम पैदा हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here