‌‌‌पूर्व जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने छोड़ी कांग्रेस

0
838

-उनके साथ पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक व दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी
बक्सर खबर। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने पार्टी छोड़ दी है। पत्रकार वार्ता आयोजित कर शुक्रवार को उन्होंने यह जानकारी मीडिया को दी। उनके साथ ही कई कार्यकर्ताओं ने भी इस दल से नाता तोड़ लिया है। तथागत पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रोफेसर केके तिवारी के पुत्र हैं। इस जिले में उनके समर्थक हैं। जिन्होंने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा संगठन के स्तर पर हो रही अनदेखी, दल को कमजोर करने वाले कार्य पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्ष से चौसा के किसान परेशान हैं। थर्मल पावर प्रोजेक्ट के कारण सैकड़ों किसान परेशान हैं। लेकिन, हमारी पार्टी के प्रतिनिधि खामोश रहे। जो कांग्रेस किसान व मजदूरों की हितैषी हैं। न उनको न्याय दिला सके न उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो सके। मैं स्वयं जिलाध्यक्ष रहा हूं। हम लोगों ने जिस लगन के साथ दल के लिए कार्य किया और लोगों को दल के साथ जोड़ा। आज उनकी अनदेखी हो रही है।

इस पूरे प्रदेश में कांग्रेस एक दल की पिछलग्गू बनकर रह गई है। इस वजह से हम लोग पार्टी छोड़ रहे हैं। तथागत ने अपना त्यागपत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। पीसी के दौरान उनके साथ पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, पूर्व उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष साधना पांडेय, राहुल आनंद, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशुतोष ओझा समेत लगभग दो दर्जन पूर्व व वर्तमान पार्टी नेताओं ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने की बात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here