‌‌‌ राजनीतिक हलचल : जन सुराज में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन

0
1257

‌‌‌ -उनके साथ पार्टी के पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक व कई पार्टी नेता एक दिन पहले हुए थे कांग्रेस से अलग
बक्सर खबर। जिले की राजनीति को प्रभावित करने वाली प्रमुख खबर पटना से सामने आई है। एक दिन पहले कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन आज शनिवार को जन सुराज में शामिल हो गए। पटना के शेखपुरा हाउस में प्रशांत किशोर के साथ उनकी मुलाकात हुई। हर्षवर्धन के साथ पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, बजरंगी मिश्रा, धनजी पांडे, हारुण खान, लालू पाठक, मणि शंकर पांडे,

मोहम्मद सलीम, मनोज ओझा, आशीष तिवारी, आनंद मिश्रा, विपुल तिवारी, चितरंजन प्रसाद उर्फ मीना शाह, करुणा निधि दुबे, ललन मिश्रा व अनेक कांग्रेस के मजे हुए नेता पटना पहुंचे थे। तथागत पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रो केके तिवारी के पुत्र हैं। उनकी पकड़ बक्सर सहित कैमूर जिले में भी है। उनकी इस नई राजनीति पारी से कई कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन, उन बातों पर हम विमर्श तब करेंगे। जब स्वयं तथागत इसके बारे में बोलना चाहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here