‌‌‌ दोस्तों संग नहाने गया युवक गंगा में डूबा, रामरेखा घाट की घटना

0
3446

-गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव, नहीं हुई पहचान
बक्सर खबर। दोस्तो संग गंगा स्नान करने गया युवक गहरे पानी में डूब गया। दुर्घटना रविवार की सुबह साढ़े सात बजे के लगभग रामरेखा घाट पर हुई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नगर थाने की टीम ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया। इस प्रक्रिया में घंटो लग गए।  युवक की मौत हो चुकी थी।

लेकिन प्रशासनिक नियमों के अनुरूप उसे अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने मृत होने की रिपोर्ट लिख शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घाट पर मौजूद लोगों ने बताया युवक के साथ नौजवान नहाने आए थे। लेकिन, जब डूबने लगा तो उसके साथी भाग चले। शायद वे डर गए हों। इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकती है।  इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकती है। ऐसी संभावना है, यह युवक नया बाजार अथवा पांडेय पट्टी की तरफ के हो सकते हैं। मौके पर सदर सीओ भी पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here