‌‌‌तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, रात में हुई छापामारी

0
2171

बक्सर खबर। कप्तान की सख्त हिदायत के बाद जिले की पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। इसी कड़ी में शनिवार की रात धनसोई पुलिस ने देसी तमंचे के साथ रोहित कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचे के अलावा एक जिंदा कारतूस, एक खोखा व लोहे का फाइटर बरामद किया गया हैं। रोहित धनसोई थाना के लालाचाक गांव का निवासी है।

यह गिरफ्तारी किसी गुप्त सूचना पर हुई या तलाशी अभियान के दौरान यह स्पष्ट नहीं हो सका है। क्योंकि थानाध्यक्ष अपनी तैयारी में जुटे हैं। उनके अनुसार आर्म्स एक्ट के आरोपी को जेल भेजने की तैयारी चल रही है। क्या इस युवक का कोई आपराधिक इतिहास है। यह भी जानकारी पुलिस ने स्पष्ट नहीं की है। गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क करने पर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने नाम पते की पुष्टि की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here