‌‌‌प्रेम में धोखा, पहले नाज़ुक अंग गवाया, अब जेल

0
3792

-प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बक्सर खबर। खबर थोड़ी अटपटी है। लेकिन, यह कुछ लोगों के लिए सीख भी है। नया भोजपुर की पुलिस ने रविवार को प्रताप सागर गांव से अनिल गोड़ को गिरफ्तार किया कर जेल भेज दिया। उसके ऊपर यह आरोप था कि उसने शादी का झांसा दे कर युवती का योवन शोषण किया। और बाद में मुकर गया। लेकिन, इस घटना एक पक्ष और भी है। जिस प्रेमिका ने यह आरोप लगाया है। वह भी जानलेवा हमला करने के आरोप में पहले जेल जा चुकी है। साथ ही उसके दो भाई भी इस आरोप में जेल गए हैं। यह घटना दो मार्च 2024 की है। अर्थात लगभग सात माह पहले।

प्रतासागर का यह युवक एक युवती से प्रेम करता था। जिसके साथ उसने शारीरिक संबंध भी बनाए। युवती बार-बार शादी का प्रस्ताव रखती। उसका वादा याद दिलाती। लेकिन, वह बहाने बनाकर टालने लगा। घटना के दिन प्रेमिका ने उसे घर बुलाया। और अंतरंग संबंध बनाने के दौरान उसका गुप्तांग काट दिया। घायल अवस्था में वह भागा और सड़क किनारे गिर पड़ा। मामला पुलिस के पास पहुंचा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमिका और उसके भाइयों को आरोपी बनाया। उन्हें जेल भेज दिया गया। इधर जख्मी युवक का उपचार चलता रहा। जब वह स्वस्थ होकर घर लौटा तो उसे पता चला। युवती ने भी प्रेम में धोखा और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। जिसके कारण अब उसे भी जेल जाना पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here