वर्चस्व लेकर दो गांवों में गोलीबारी, तीन घायल, एक गिरफ्तार

0
4249

पेट्रोल पंप को भी बनाया निशाना, कई थानों की पुलिस कर रही कैंप  बक्सर खबर। वर्चस्व को लेकर दो गांव के लोग के बीच बीते दिन गोलीबारी हुई। घटना कृष्णाब्रह्म  थाना के नोनिया पूरा और छत नवर गांव की है। बुधवार की शाम हुई इस घटना में तीन लोग घायल हैं। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को नामजद किया है। छतनवार गांव के संजय यादव को गिरफ्तार भी किया गया है। घायल राजू प्रसाद, गोवर्धन चौधरी, किशोर सूरज कुमार का उपचार अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव में किया गया।

इन सभी को छर्रा लगा है। ऐसी बात घायल होनेवालो ने  पुलिस से कही है। लेकिन सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। यह तीनों नोनिया पूरा गांव के रहने वाले हैं। सूत्रों ने बताया यह विवाद तीन दिन पहले शुरू हुआ था। बात पुलिस के पास पहुंची थी। लेकिन बीच बचाव कर मामले को शांत कर दिया गया। इसी बीच बुधवार को जब नोनियापुरा के लोग काम कर लौट रहे थे। तभी ढेका गांव के समीप छतनवार के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। फिर क्या था दोनों गांव के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर हवाई फायरिंग हुई।

इस क्रम में नोनिया पूरा गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए। पेट्रोल पंप की नोज मशीनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। फिलहाल इस मामले में एक प्राथमिक की दर्ज है।  लेकिन कईथानों की पुलिस भी वहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कैंप कर रही है। पूछने पर डुमरांव डीएसपी अफाक अंसारी ने कहा मौके पर पुलिस तैनात है,आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here