‌‌‌ ससुराल में बहू की मौत, हत्या का आरोप

0
3447

– पुलिस ने फौजी पति को लिया हिरासत में
बक्सर खबर। ससुराल में विवाहिता की मौत हो गई। इसकी सूचना मायके वालों को दी गई। वे आए तो उन्होंने पाया कि उसके शरीर पर जख्म के निशान हैं। गरदन भी टूटी प्रतीत हो रही थी। इसलिए मौके पर पहुंचे मृतक के भाई वीरेंद्र यादव ने बहन के पति, सास, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने इस आरोप में उसके फौजी पति अरविंद यादव को हिरासत में ले लिया है।

घटना सोनवर्षा ओपी के मणिया गांव की है। मृतक का नाम मिन्ता देवी है। जो कोरानसराय थाना के मोतीसा बाद गांव की रहने वाली थी। छह वर्ष पूर्व सोनवर्षा ओपी के मणिया गांव निवासी अरविंद यादव के साथ उसकी शादी हुई थी। मंगलवार को उन लोगों ने मायके वालों को सूचना दी। आपकी बहन का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया है। हम लोग यहां पहुंचे तो कहानी कुछ और ही सामने आई। जबकि ससुराल पक्ष का कहना था। उसके पेट में अचानक दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here