भाजपा अध्यक्ष ने कहा विपक्ष गया विदेश, जन सुराज वाले बांट रहे शराब

0
512

-कैलाशपति मिश्र की जयंती में शामिल होने आए थे दिलीप जायसवाल
बक्सर खबर। बिहार भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कैलाशपति मिश्रा की 101 वीं जयंती शनिवार को भाजपा द्वारा उनके पैतृक गांव दुधारचक में मनाई गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल व केन्द्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय इसमें शामिल हुए। यहां मीडिया से बात करते हुए राजस्व व भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा बिहार में विपक्ष सिर्फ राजनीति करने के लिए है। कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

लेकिन, विपक्ष वाले नेताजी विदेश भ्रमण पर हैं। जब बाढ़ खत्म होगी। वे लोग आएंगे और राजनीति करेंगे। पत्रकारों ने उनसे जन सुराज की बिहार में एंट्री पर सवाल किया। तो उन्होंने हमें क्या कहना है। गांधी जयंती पर जिस तरह जन सुराज वालों ने शराब खोलने का ऐलान किया है। उससे पूरा बिहार करेगा। गांधी जी की आत्मा तो इस नए सुराज से बहुत ही खुश होगी। हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया।

महिला को चेक प्रदान करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल

उन्होंने यह भी कहा हम तो यहां कैलाश जी के लिए आए हैं। लेकिन, यह सत्य है, बिहार के लिए अब तक अगर किसी ने कुछ बेहतर किया तो वह नीतीश कुमार ने किया है। वही आगे भी ऐसा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व विधायक दिलमणी देवी, भोजपा नेता प्रदीप राय, पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, विनोद चौधरी, ओम प्रकाश भुवन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार उर्फ भोला सिंह व पार्टी के अनेक प्रमुख नेता व कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here