प्रखंड प्रमुख के पति को पुलिस ने भेजा जेल

0
2248

पिछले माह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने दर्ज कराई थी एससी-एसटी की शिकायत                                                      बक्सर खबर।  राजपुर प्रखंड प्रमुख के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दुल्फा के रहने वाले गुड्डू सिंह के विरुद्ध यह आरोप था कि उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ मारपीट की और उन्हें जाति सूचक शब्दों से संबोधित किया। 8 अगस्त को इसकी प्राथमिकी आपूर्ति पदाधिकारी धर्मवीर भारती की बयान पर दर्ज की गई थी। इस घटना को हुए एक माह होने जा रहे थे। पुलिस पर इस धारा की वजह से दबाव था। अंतर्गत हुआ शुक्रवार को धनसोई थाना के दूल्हा से गुड्डू को हिरासत में लिया गया।

राजपुर प्रखंड प्रमुख का पद पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित है। और पत्नी के प्रमुख होने की स्थिति में पति गुड्डू सिंह सरकारी दफ्तर में आते जाते हैं। और उनकी बात को आपूर्ति पदाधिकारी अनसुना कर दिया। इस वजह से विवाद बढ़ा और उसका परिणाम रहा यह मुकदमा। सच क्या है यह तो जिसके साथ घटना घटी है वह भी जानता है और जो गिरफ्तार हुआ वह भी। लेकिन अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा की वजह से हर किसी को आसानी से जमानत तो नहीं मिलती। इस वजह से कुछ दिन तक गुड्डू सिंह को जेल की हवा खानी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here