‌‌‌ अब बक्सर के होनहार सॉफ्ट टेनिस में दिखाएंगे जलवा

0
98

-ग्यारह लोगों की टीम पहुंची पटना, रविवार से खेल होगा प्रारंभ
बक्सर खबर। जिले के खेल इतिहास में एक और अध्याय जुड़ गया है। अब यहां के छात्र जो कल के होनहार खिलाड़ी हैं। वे सॉफ्ट टेनिस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सप्ताह भर पहले इस टीम का चयन किया गया था। जिसमें नौ खिलाड़ी चुने गए थे। इसके प्रशिक्षक नमो नारायण मिश्र ने बताया जिला शारीरिक शिक्षा से मिली अनुमति के उपरांत खेल के आधार जिन प्रतिभागियों का चयन इस टीम में हुआ है।

उनके नाम सागर सिंह, राज सिंह, दीपक यादव, रोशन सिंह, आलोक मिश्रा, नीरज पाल, अब्दल अती, रिया दुबे, पूनम पाल शामिल हैं। टीम मैनेजर के रूप में पूजा पाल व बतौर प्रशिक्षक मैं नमो नारायण मिश्र इसमें शामिल हूं। इन सभी खिलाड़ियों को जी लिट्रा स्कूल बक्सर में प्रशिक्षित किया गया। आज शनिवार को यह टीम पटना के लिए रवाना हुई है। राजधानी पटना में आयोजित प्रतियोगिता जो 6 से 7 अक्टूबर तक चलेगी। उसमें अपना प्रदर्शन करेगी। हमें उम्मीद है, यह खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here