‌‌‌ विदेश कमाने गए युवक की मौत, सात दिन बाद आया शव

0
1312

-तीन माह पहले गई था दुबई, पत्नी और बच्चों का हुआ बूरा हाल
बक्सर खबर। विदेश कमाने गए युवक की मौत हो गई है। यह घटना उसके साथ दुबई में हुई है। जब परिवार को मिली तो उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कहां तो बेहतर भविष्य का सपना देख रहे थे। वैसा तो हुआ तो नहीं, उल्टे तीन-तीन बच्चों के सिर से पिता का सहारा छीन गया। घटना के एक सप्ताह बाद शुक्रवार की देर शाम राजकुमार यादव (37) का शव गांव पहुंचा। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार आज शनिवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।

वह मुरार थाना क्षेत्र के खेवली गांव का रहने वाला था। परिवार के लोगों की मिली जानकारी के अनुसार 12 जून को वह धरहरा के एजेंट के माध्यम से दुबई गया था। 28 सितंबर को राजकुमार ने घर वालों को फोन पर बताया। उसकी तबीयत खराब हो गई है। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगले ही दिन मनहूस खबर आई। वह नहीं रहा, इतना सुनते ही परिवार के लोगों का दिल बैठ गया। पत्नी माधुरी की दहाड़ सुन बच्चों और उसके पिता को इस अनहोनी का पता चला। राजकुमार की असमय मौत के बाद घर में उनके पिता, मां, पत्नी और दो बेटियों तथा पुत्र का रो-रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here