अच्छी पहल : दुर्गा पूजा के अवसर पर खेल कूद स्पर्धा का आयोजन

0
267

-ग्रामीण युवाओं को नई दिशा देने का बेहतर प्रयास
बक्सर खबर। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति भदार के तत्वाधान में खेल कूद स्पर्धा का आयोजन हुआ। जिसमें स्थानीय गांव दो सौ युवक -युवती सम्मिलित होकर अपने पराक्रम का प्रदर्शन किए। गौरतलब है कि गांव के लड़कों और लड़कियों में खेलकूद के प्रति उत्साह लाने के लिए दुर्गा पूजा समिति के द्वारा इस तरह के स्पर्धा का आयोजन प्रतिवर्ष होता है। जिसमें केवल इसी गांव के प्रतिभागी भाग लेते हैं। दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक के इस स्पर्धा में गांव के युवक युवती बड़े उत्साह से भाग लेते हैं। दौड़ का आयोजन निर्मल कुमार जैन, खेल-मैदान, भदार में हुआ जबकि कूद और गोला फेंक मां दुर्गा पूजा के आयोजन स्थल के परिसर में हुआ। पुरुष वर्ग के 1600मीटर की दौड़ में पहला स्थान सत्यम सिंह (5.18 मिनट), दूसरा स्थान लोकेश कुमार (5.23 मिनट) वहीं, तीसरा स्थान लवकुश कुमार ( 5.28 मिनट) ने प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग के 100मीटर की दौड़ में पहला स्थान विवेक कुमार(10सेकंड) ,दूसरा स्थान सूर्यकांत प्रसाद और तीसरे लवकुश कुमार ने प्राप्त किया। महिला वर्ग के 1000 मीटर की स्पर्धा में पहला स्थान अनीता कुमारी (4.15मिनट) वहीं दूसरा स्थान ज्योति कुमारी (4.58 मिनट)जबकि तीसरा स्थान निशा कुमारी (5.40मिनट) ने हासिल किया। महिला वर्ग के 100मीटर की स्पर्धा में पहला स्थान साक्षी कुमारी, दूसरा स्थान अलका सिंह व तीसरे स्थान संयुक्त रूप से रूपाली सिंह व पार्वती कुमारी ने प्राप्त की। खेल कूद स्पर्धा में लॉन्ग जंप में पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर विवेक कुमार( 18 फिट 9इंच) दूसरे स्थान पर रविरंजन सिंह(17फिट 8.5 इंच) और तीसरे स्थान लक्की सिंह(17फीट) वहीं हाई जंप, पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर राज मंसूरी दूसरे स्थान पर विवेक कुमार और तीसरे स्थान पर दुर्गेश कुमार रहे।

पुरुष वर्ग के गोला फेंक में संयुक्त रूप से पहला स्थान अभिषेक कुमार व अभिषेक कुमार सिंह जबकि दूसरे स्थान पर विवेक सिंह रहा। महिला वर्ग के लॉन्ग जंप में पहला स्थान अलका सिंह (11फिट 9इंच) दूसरा स्थान अनीता कुमारी (10फिट 6इंच) व तीसरा स्थान साक्षी कुमारी (10 फीट) ने प्राप्त किया। महिला वर्ग के हाई जंप में पहला स्थान अनिता कुमारी दूसरा स्थान मिनी सिंह तीसरा स्थान रूपाली ने प्राप्त की। गोला फेंक महिला वर्ग में पहला स्थान अनिता कुमारी (15फिट 7इंच) दूसरा स्थान अलका सिंह (12 फिट) तीसरा स्थान मिनी सिंह (10 फिट 9इंच) ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में राम सुरेठ सिंह,सतेंद्र सिंह,कविलास, श्रीमन,बबलू सिंह रहे वहीं मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष अटल सिंह कोषाध्यक्ष लड्डू सिंह,मकून सिंह,पिंटू , कृष्णा,नागेंद्र,पंचायत के मुखिया पति हवलदार रजक उपमुखिया रविन्द्र सिंह,संतोष सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here