नवरात्रि पर नगर भवन में फलाहार भोज का आयोजन

0
299

-भाजपा नेता अमित पांडेय द्वारा कराया गया कार्यक्रम
बक्सर खबर। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडेय द्वारा गुरुवार को नगर भवन में फलाहार भोज का आयोजन किया गया। नवरात्रि में प्रथम दिन और महाष्टमी पर अधिकांश लोग व्रत रहते हैं। इसको ध्यान में रखकर इस तरह का आयोजन किया गया था। इसकी राजनीतिक चर्चा भी खुब हुई। क्योंकि इस तरह का यह पहला आयोजन नगर में इतने भव्य रूप में किया गया था। कुछ लोग इसका राजनीतिक मतलब भी निकाल रहे थे। हालांकि इस दौरान मां दुर्गा के सिद्धिदात्री रुप की पूजा और आरती का इंतजाम भी नगर भवन में किया गया था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह तथा संचालन अखिलेश पांडे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य रामकुमार सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक सिद्धनाथ मिश्रा, शिक्षाविद अखिलेश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामकुमार सिंह ने कहा कि अमित पांडे जी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अपने आप में अतुलनीय है। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि धार्मिक अवसरों पर इस तरह का आयोजन राजनीतिक लोगों द्वारा किया जाना सराहनीय कार्य हैं। इसलिए मैं अमित पांडे जी को धन्यवाद देता हूं।

नगर भवन के कार्यक्रम में शामिल लोग

कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडे, राजू कुशवाहा, पूनम रविदास, अनिल पांडे, पुनीत सिंह बजरंग दल से केदार पांडे आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम मुख्य रूप से भरत प्रधान, पारस नाथ मिश्रा, धनंजय मिश्रा, गोपाल पांडेय, इटाढ़ी नगर पंचायत चेयरमैन संजय पाठक, सुनील मिश्रा, अखिलेश चौबे, अजय वर्मा, भास्कर सिंह, विकास राय, दुर्गेश उपाध्यक्ष, जदयू नेता दिनेश सिंह, लाल सिंह, जितेंद्र सिंह, विमलेंद्र कुमार, आजाद सिंह राठौर, संजय सिंह राजनेता, प्रकाश पांडेय, श्रवण तिवारी, अनिल राणा, अभिनंदन सिंह, सौरव चौबे, निशिकांत पांडे, मोहित तिवारी, विवेक पांडे, विक्की पांडे, रोहित तिवारी, अंकित पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी समागत लोगों का अभिनंदन अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here