‌‌‌ कोरानसराय में पूजा की शुरुआत करने पहुंचे पूर्व मंत्री व विधायक

0
472

-इस गांव में होती है भव्य पूजा, दूर-दूर से आते हैं लोग
बक्सर खबर। कोरानसराय जो डुमरांव प्रखंड का एक मशहूर गांव है। वहां भव्य पूजा पंडाल बनते हैं। यहां एक पंडाल जिसकी तस्वीर आप यहां देख रहे हैं। उसे प्रमुख चौक पूजा समिति का नाम दिया गया है। सप्तमी की तिथि पर बुधवार को यहां पट खुलने के दौरान कई राजनीति हस्तियां मौजूद थीं। गांव की पूजा समिति ने पूर्व मंत्री संतोष निराला का आमंत्रित किया था। साथ ही जदयू के प्रदेश सचिव विनोद राय, डुमरांव के एसडीपीओ अफाक अंसारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मंत्रोचार के साथ संध्या वेला में मां के पट खोले गए। संतोष निराला ने अपने संबोधन में कहा। यह त्योहार हमें सीख देता है। बुराई पर अच्छाई की जीत व नारी शक्ति सर्व शक्तिमान है। हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी भी महिलाओं को सबल बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रहे हैं। लेकिन, यह मौका राजनीति का नहीं। पर मां-बहनों को सम्मान मिले। इसका संदेश तो जरूर देता है। इस दौरान आस-पास के गांवों के बहुत से लोग वहां मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here