‌‌‌ अशोक तिवारी की हत्या का मुख्य आरोपी रिंकू सहित दो हिरासत में

0
4891

-हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस, चल रही है पूछताछ
बक्सर खबर। मुफस्सिल थाना के बनारपुर गांव निवासी अशोक तिवारी की हत्या का खुलासा जल्द ही हो सकता है। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी रिंकू राय को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही। वजह पूछताछ की प्रक्रिया है। अशोक तिवारी की हत्या की वजह क्या रही, इस घटना में किस-किस की संलिप्तता है। यह जानने के लिए पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

रिंकू राय जो राजपुर थाना के सिकरौल गांव का निवासी है। वही घटना के समय अशोक तिवारी के साथ पूजा पंडाल से घर की तरफ चला था। घटना के अगले दिन जहां शव मिला। उसके पास स्थित एक घर वाले व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि इस केस में कुल चार लोग नामजद हैं। जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। जबकि गिरफ्तार आरोपी से हत्या की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। जांच की प्रक्रिया पूरी होते ही राजपुर की पुलिस आरोपियों को मीडिया के समक्ष लाकर कारणों का खुलासा भी कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here