सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, पुलिसकर्मी घायल

0
2488

-अस्पताल में चल रहा था उपचार, स्कॉर्पियो ने मारी थी टक्कर
बक्सर खबर। स्कार्पियो की टक्कर से घायल व्यक्ति की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक भिखारी पांडेय नावानगर थाना के परमानपुर गांव के निवासी थे। उनके साथ दुर्घटना 11 अक्टूबर को ही अपने गांव के समीप हुई थी। पांडेय बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी तेज गति से जा रही स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल को उपचार के लिए पहले आरा फिर वहां से वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया।

वहीं दूसरी तरफ तेज टक्कर के कारण स्कार्पियो का अगला चक्का फट गया। लेकिन, वह गाड़ी दो दौड़ाते हुए महुआरी मोड तक गया। सुरक्षित जगह देख गाड़ी छोड़ भाग गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद नावानगर थाने का चालक राजन किशोर बाइक से महुआरी रवाना हुआ। साथ में एक जेसीबी भी ले गया। ताकि स्कार्पियो को जब्त कर थाने लाया जा सके। लेकिन, मौके पर पहुंचने से पहले ही उसकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई। इस वजह से चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार भी अस्पताल में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here