‌‌‌ससुराल में रहने वाले अधेड़ का ताल में मिला शव

0
1637

-मछली मारने के दौरान दुर्घटना की संभावना
बक्सर खबर। नया भोजपुर ओपी के पुराना भोजपुर ताल से रविवार की सुबह अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस की जांच में पता चला मृतक का नाम किशन चौधरी है। जो पुराना भोजपुर में ही रहते थे। एक दिन पहले घर से मछली मारने जा लेकर गांव के उत्तर तरफ स्थित ताल में गए थे। लेकिन, देर शाम होने के बाद भी घर नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश की लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला।

रविवार की सुबह जब राज कोठी तरफ की तरफ शव मिलने की बात सामने आई तो लोग जिज्ञासा वश यह जानने पहुंचे शव किसका है। इसी में कुछ ग्रामीणों ने उनकी पहचान किशन चौधरी रुप में की। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया वे मूल रुप से आरा जिला ग्राम अगरसंधा, थाना मुफस्सिल के निवासी थे। पुराना भोजपुर में उनकी ससुराल थी। यहीं रहकर परिवार को भरण पोषण करते थे। संभवत: वह ताल में डूब गए होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here