‌‌‌ मेले की भीड़ में जाली नोट भजाने वाला युवक गिरफ्तार

0
3567

-मुख्य धंधेबाज की तलाश में जुटी पुलिस
बक्सर खबर। कोरानसराय थाने की पुलिस ने जाली नोट का कारोबार करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। रविवार को पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने पूछने पर बताया उसका नाम रामराज सिंह है। वह बक्सर जिले के मुरार थाना अंतर्गत फफदर गांव का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 15 नोट बरामद हुए। इसकी गिरफ्तारी कोरानसराय के मठिला रोड में डाकबंगला मार्केट परिसर से हुई।

वहां लगे झूला संचालक के काउंटर पर उसने पांच सौ रुपये का नोट थमाया। कर्मी को वह नोट नकली प्रतीत हुआ तो उसने वापस किया। पुन: इस आरोपी ने दूसरा नोट दिया। वह भी जाली जैसा लगा। तत्काल उसने इसकी सूचना झूला संचालक को दी। उसने पुलिस को खबर किया। थाने की टीम मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में पूछताछ शुरू की। 500 के कुल 15 नोट बरामद हुए। इस धंधे में उसके साथ कुछ और लोग भी शामिल हैं। इसकी पहचान पर उनकी धर-पकड़ का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here