एमवी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य बने डॉ प्रसूंजय कुमार सिन्हा 

0
317

महाविद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से किया स्वागत                                 बक्सर खबर। शहर के महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में एक नए प्रशासनिक अध्याय की शुरुआत हुई, जब डॉ प्रसूंजय कुमार सिन्हा ने प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। यह अवसर महाविद्यालय के लिए अत्यंत हर्षोल्लास का रहा। पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ सुबाष चंद्र पाठक शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने के उपरांत, आज शनिवार को डॉ प्रसूंजय कुमार सिन्हा ने विधिवत रूप से यह जिम्मेदारी संभाली। महाविद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने गाजे-बाजे और उल्लासपूर्ण माहौल में अपने नए प्राचार्य का अभिनंदन किया।

नए प्राचार्य की प्राथमिकता – पदभार ग्रहण करने के पश्चात, डॉ सिन्हा ने महाविद्यालय के सभी विभागों और कार्यालयों का भ्रमण किया तथा विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के कई गणमान्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने डॉ प्रसूंजय कुमार सिन्हा को शुभकामनाएं दीं। इनमें डॉ सुबाष चंद्र पाठक, डॉ भरत कुमार, डॉ पंकज चौधरी, डॉ सुजीत कुमार यादव, डॉ योगर्षि राजपूत, डॉ रासबिहारी शर्मा, डॉ नवीन शंकर पाठक, डॉ प्रियरंजन, डॉ शिवाजी सिंह, चिन्मय प्रकाश झा, विनायक दत्त पाठक, शैलेन्द्र पाठक, डॉ अमित कुमार मिश्रा, शिवम भारद्वाज, राजीव रंजन कुमार, टुनटुन मिश्रा, मुनमुन तिवारी सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारीगण सम्मिलित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here