‌‌‌ चार दिन में उतरा इश्क का बुखार, दुल्हन को छोड़ भागा उसका प्यार

0
900

-पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ससुराल में मिली नई नवेली बहू को पनाह
बक्सर खबर। ईश्क का बुखार चार दिन में उतर गया। पति अपनी नई नवेली पत्नी को छोड़ भाग खड़ा हुआ। घटना मुरार थाना के वैदा गांव की है। इसकी कलई उस वक्त खुली जब कल्लू यादव की नई नवेली पत्नी थाने पहुंची। उसने बताया पति घर छोड़कर भाग गया है। ससुराल वाले उसके साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं। पुलिस ने जाना तो सीधे उसके ससुराल पहुंची और घर वालों को बताया। इसे उचित सम्मान दें नहीं तो मजबूरन कानून अपना काम करेगा। पुलिस की धमक के कारण निराशा के ससुराल वाले उसे घर में रखने को तैयार हो गए।

सूचना के अनुसार मुरार थाना का कल्लू यादव कुछ माह पूर्व गुप्ता धाम की यात्रा पर गए थे। वहां दावथ, रोहतास की निराशा कुमारी से मुलाकात हुई। आंखें चार हुई प्यार हो गया। इसी बीच कुंभ का मेला लगा। निराशा के परिवार वाले मेले में चले गए। अवसर का लाभ उठा वह प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। इसी बीच परिवार वाले लौट आए। कल्लू की कलई सबके सामने खुल गई। लड़की के घर वालों ने उसकी शादी करा दी। कल्लू उसे लेकर अपने गांव आया। लेकिन, यहां अपने की घर वालों के सामने उसका बुखार उतर गया। और वह अपनी नई नवेली पत्नी को छोड़कर फरार हो गया।

युवती ने हिम्मत का परिचय दिया और थाने पहुंच गई। और पुलिस ने भी यहां अच्छी पहल की। मुकदमे बाजी से पहले घर वालों को एक मौका दिया। निराशा को उसका स्थान व सम्मान मिलना चाहिए। नहीं तो महिला अत्याचार का कानून बहुत सख्त है। यह बात सुनते ही परिवार वाले समझ गए। लेने के देने पड़ जाएंगे। इसलिए उसे पनाह दी और मामले को फिलहाल शांत कर दिया। हालांकि कल्लू घर लौटा या नहीं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। यह मामला शनिवार को मीडिया के सामने आया। जब पीड़िता पुलिस के पास मदद की फरियाद लेकर पहुंची। पूछने पर मुरार के थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कल्लू ने निराशा से प्रेम विवाह किया था। जब वह उसके घर आई तो वह भाग गया। हमें यह शिकायत मिली थी। उसे ससुराल पहुंचा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here