गोकुल जलाशय पर गूंजा वेटलैंड संरक्षण का संकल्प

0
56

छात्र-छात्राओं ने लिया जैव विविधता बचाने का संकल्प, विजेताओं को किया गया सम्मानित                                       बक्सर खबर। विश्व आद्रभूमि दिवस के अवसर पर वन क्षेत्र एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को चक्की प्रखंड स्थित गोकुल जलाशय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन स्कूल और सोन हरदेव विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वेटलैंड के महत्व और जैव विविधता के संरक्षण पर जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने जलाशयों, नदियों और दलदली क्षेत्रों के संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही, 30 जनवरी को कवलदह पोखरा परिसर में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

जिला गंगा समिति के परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि आर्द्रभूमि जलवायु नियंत्रण, जल शुद्धिकरण और बाढ़ नियंत्रण में अहम भूमिका निभाती है। वन प्रमंडल भोजपुर के सहायक वन संरक्षक ने विद्यार्थियों से जल संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर वनरक्षक नीतीश कुमार, अमिताभ कुमार, महिमा राम कुमार, राजकुमार पासवान, अभिराम सुंदर, प्रशांत कुमार पांडेय व अन्य मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here