वरिष्ठ नेता व भोजपुरी साहित्य मंडल के अध्यक्ष अनिल त्रिवेदी का निधन

0
533

– गुरुवार को अचानक खराब हुआ था स्वास्थ्य, पटना के निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार                         बक्सर खबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व भोजपुरी साहित्य मंडल के अध्यक्ष अनिल त्रिवेदी का निधन हो गया है। आज शुक्रवार की सुबह उन्होंने पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे  पूर्व मंत्री स्व जगनारायण त्रिवेदी के पुत्र थे। सूचना के अनुसार गुरुवार को अचानक उन्हें सीने में तकलीफ हुई। स्थानीय चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें पटना के मेदांता भेजा गया। पूरी रात वहां उपचार का सिलसिला चला।

आज शुक्रवार की सुबह चिकित्सकों ने बताया उन्होंने सदा के लिए आंखें बंद कर ली। इस दुखद सूचना से राजनीतिक व सामाजिक हल्के में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। अनिल त्रिवेदी बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री जगनारायण त्रिवेदी के पुत्र थे और बक्सर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़े थे। सूचना के अनुसार गुरुवार को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उनके पुत्र पटना लेकर गए थे। उनके द्वारा यह खबर कुछ घंटे पहले घर के लोगों को दी गई। परिवार के अन्य सदस्य बक्सर में ही हैं। शव को राजधानी से बक्सर लाने की तैयारी चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here