अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में बाल विकास केंद्र के छात्रों ने मारी बाजी

1
456

44 गोल्ड, 21 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया                                    बक्सर खबर। सदर प्रखंड के हीतन पड़री गांव स्थित बाल विकास केंद्र के मेधावी छात्र सत्यम कुमार ने हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित “अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2024” में छठवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें विशिष्ट योग्यता प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 23 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र सीडी देशमुख आडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम में उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

बाल विकास केंद्र के 197 छात्रों ने दिखाया दम                इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्वभर के प्रतिभागियों के साथ बाल विकास केंद्र के 197 छात्रों ने भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने 44 गोल्ड मेडल, 21 रजत पदक और 5 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के शिक्षक अविनाश कुमार मिश्रा की स्वरचित रचना को हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा “अमृत कुंभ सम्मान 2024” के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान “आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में दिया जा रहा है।

मेडल व प्रमाण पत्र के साथ विजेता छात्र।

विद्यालय में इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रधानाध्यापक संजीव मिश्र को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समन्वयक वंदना सिंह को भी उनके विशेष योगदान के लिए नई दिल्ली आमंत्रित किया गया है। विद्यालय के निदेशक सतीश चंद्र त्रिपाठी ने छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी विजयी छात्रों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और सहयोगियों को भी बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here