संत रविदास जयंती पर बाल प्रतियोगिता व सम्मान समारोह आयोजित

0
59

पूर्व मंत्री संतोष निराला व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन रहे मुख्य अतिथि                        बक्सर खबर। संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर धनसोई प्रखंड स्थित अमरपुर गांव में “बाल प्रतियोगिता सह सम्मान समारोह” आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने किया, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत संत रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना और डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद आयोजित बाल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने संत रविदास के जीवन एवं विचारों पर भाषण दिया। प्रतियोगिता में मनी प्रिया, प्रीति कुमारी, शिवम कुमारी और तबस्सुम को सम्मानित किया गया।

पूर्व मंत्री संतोष निराला ने संत रविदास को मानवता एवं सेवा का प्रतीक बताते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने संत रविदास की शिक्षाओं को समाज के उत्थान के लिए अमल में लाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि सागर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार 100 करोड़ की लागत से संत रविदास का भव्य मंदिर बना रही है। यह आयोजन सामाजिक संस्था शंखनाद द्वारा आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता अरविंद पासवान और संचालन शिव नारायण ने किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन मल्होत्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनू कुशवाहा, कमिटी सदस्य शिवशंकर राम, बच्चामुनि राम, लालमोहर राम, शिक्षक राजेश राम, अमित कुशवाहा, रितेश सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here