-महिला मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण पर वर्षा पांडेय ने जताई खुशी
बक्सर खबर। बीजेपी में महिला नेतृत्व को हमेशा प्राथमिकता दी गई है। आज, 27 साल बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के नेतृत्व की ज़िम्मेदारी एक और प्रगतिशील महिला, रेखा गुप्ता को दी है। ये एक मिसाल है कि बीजेपी महिलाओं को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। भाजपा आज महिलाओं को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है। दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुने जाने पर ये बातें भाजपा की वरिष्ठ नेत्री वर्षा पांडेय ने कहीं। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीति और नीतियों से हमेशा महिलाओं को अपनी प्रति सच्चे और समर्थ नेतृत्व का अनुभव करवाया है।
पहले, सुषमा स्वराज जी के रूप में दिल्ली को एक शक्तिशाली महिला मुख्यमंत्री मिली थीं। उन्हें न केवल राजनीति में, बल्कि सामाजिक सुधारों में भी अपनी प्रगतिशील नीतियों का प्रदर्शन किया था। भाजपा का विश्वास है कि महिलाओं की सशक्तिकरण से ही देश की प्रगति संभव है। आज, रेखा गुप्ता की अगुवाई में दिल्ली का नया नेतृत्व, महिलाओं को अपने सपने पूरे करने का अवसर देगा। माननीय प्रधानमंत्री का ये कदम न केवल प्रमुख राजनीति में महिलाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा, बल्कि नारी सशक्तीकरण के कार्यक्षेत्रों में नये कदम भी उठाये जायेंगे।