कृष्ण कुमार सिंह, हबीश मीर, संजय कुमार सिंह और विवेक कुमार चौबे बने प्रखंड समिति के अध्यक्ष बक्सर खबर। जन सुराज पार्टी ने बक्सर अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न प्रखंड समितियों की घोषणा शुक्रवार को गोलंबर के समीप स्थित जिला कार्यालय में एक बैठक के दौरान की। बैठक में जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्धन, जिलाध्यक्ष जयराम सिंह कुशवाहा, जिला महिला अध्यक्ष अंशु कुमारी, संगठन महासचिव अरविंद पाण्डेय, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष रेखा कुशवाहा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनजी पाण्डेय और बजरंगी मिश्रा, अनुमंडल संगठन महासचिव रवि भूषण पासवान, कार्यालय प्रभारी विजय पाठक सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बक्सर अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बक्सर प्रखंड समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, महिला अध्यक्ष कविता देवी, महासचिव संजय कुमार सिंह, किसान अध्यक्ष राजकुमार चौहान। चौसा प्रखंड समिति के अध्यक्ष विवेक कुमार चौबे, महिला अध्यक्ष ममता देवी, महासचिव जगदंबा वैद, किसान अध्यक्ष सुनील कुमार चौबे। राजपुर प्रखंड समिति के अध्यक्ष हबीश मीर, महिला अध्यक्ष निशा देवी, महासचिव दीपक राम, किसान अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह। इटाढ़ी प्रखंड समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, महिला अध्यक्ष प्रतिभा कुमारी, महासचिव सर्वेश कुमार पाठक, किसान अध्यक्ष सुरेमन राय को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के विस्तार और मजबूती पर जोर दिया। साथ ही, जनसंपर्क अभियान को गति देने और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई।