चलो पंचायत, चलो वार्ड कार्यक्रम के तहत युवाओं को जोड़ेगी कांग्रेस

0
100

जिला में युवा कांग्रेस का ‘शंखनाद 2025’ अभियान शुरू                                                                    बक्सर खबर। युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय के नेतृत्व में शंखनाद 2025 अभियान का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम शनिवार को स्थानीय हाईवे स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार युवा कांग्रेस के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद खान थे। कार्यक्रम के संयोजक एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि आगामी एक माह तक बक्सर विधान सभा के प्रत्येक पंचायत और शहर के प्रत्येक वार्ड में यह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अधिक से अधिक युवाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य है।

मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश प्रभारी कृष्णा अलवरू के निर्देशानुसार पार्टी में युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां युवा कांग्रेस के नेता मजबूती से पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे, वहां पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव शीर्ष नेतृत्व को भेजेगी। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यक्रम को पूरे जिले में मजबूती से लागू किया जाएगा। इस मौके पर जिले के कई पंचायतों के मुखिया और वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे। इस अभियान के तहत कार्यक्रम में युवा अध्यक्ष प्रभात कुमार, वार्ड पार्षद बाबर अली, मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, निर्मला देवी, नित्यानंद सिंह, राकेश तिवारी, लल्लू यादव, अनिल राम व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here