-राजकुमार चौबे की पहल पर महिला प्रकोष्ठ मनाएगा महाशिवरात्रि
बक्सर खबर। भगवान कहते हैं। हम तो वहीं मिलते हैं जहां अभाव में रहने वाले भी हमें जपते हैं। अर्थात जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनको खुशी देना नर के रूप में नारायण की सेवा है। इसको ध्यान में रखकर विश्वामित्र फाउंडेशन ने अच्छी पहल की है। महाशिवरात्रि पर शहर के शांति नगर सेवा बस्ती में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के मार्गदर्शन में भव्य शिव विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर विश्वामित्र सेना महिला विंग की अध्यक्ष रूबी देवी के नेतृत्व में एक शानदार शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया। हर हर महादेव के जयघोष के साथ भक्तों का जोश और शिव भक्ति का जज्बा देखने लायक रहा।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और शिव विवाह की भव्यता को महसूस किया। वही महाशिवरात्रि के अवसर पर विश्वामित्र सेना महिला विंग द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें भक्ति गीत, शिव वंदना और अन्य चीजें शामिल हैं। ये आयोजन पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का संचार कर रहा है। शिवरात्रि से पहले ही शांति नगर की गलियों में शिव आराधना की गूंज सुनाई देने लगे है। भक्तों की आस्था ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। ये आयोजन न केवल धार्मिक महत्व को रेखांकित कर रहा बल्कि स्थानीय समुदाय को एक साथ जोड़ने का कार्य भी करेगा। इस वजह से यह अपने आप में बहुत खास है।