पैक्स चुनाव में सिकठी से निशांत व इटाढ़ी संजय बने अध्यक्ष

0
342

-आज ही हुआ था इन पैक्सों के लिए मतदान, दोनों थे निवर्तमान
बक्सर खबर। पैक्स चुनाव के लिए आज जिले के दो पंचायतों में मतदान हुआ था। मतदान के तुरंत बाद ही मतगणना का कार्य भी प्रारंभ हो गया। देर शाम परिणाम भी सामने आ गए। जिसमें राजपुर प्रखंड के सिकठी पैक्स से निशांत कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं। उन्हें कुल 970 प्राप्त हुए। प्रतिद्वंदी राजीव रंजन सिंह को 573 मत मिले। 71 मत रद्द किए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार ने निशांत कुमार को प्रमाणपत्र प्रदान किया।

इस दौरान थानाध्यक्ष संतोष कुमार भी उपस्थित रहे। सूचना के अनुसार वे पूर्व से इस पैक्स के अध्यक्ष थे। लेकिन, यहां का चुनाव मतदाता सूची के कारण अन्य पैक्सों के साथ नहीं हो सका था। वहीं दूसरी तरफ इटाढ़ी नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद पर तीसरी बार संजय कुमार सिंह 633 मत पाकर निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अभय कुमार सिन्हा को 603 मत प्राप्त हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here