बिहार की मिट्टी के शान थे डॉ राजेंद्र प्रसाद: डॉ मनोज पांडेय 

0
33

कांग्रेस कार्यालय मनाई गई प्रथम राष्ट्रपति की 62वीं पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि                    बक्सर खबर। जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम राष्ट्रपति, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार की शान डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 62वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद बिहार की मिट्टी के शान थे और केवल बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के नेतृत्व में अहम भूमिका निभाई और आजादी के बाद स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति बने। उन्होंने बताया कि राजेंद्र बाबू का जन्म बिहार के जिरादेई, सारण में हुआ था और वे 1947से 1948 तक देश के पहले कृषि एवं खाद्य मंत्री भी रहे।

प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ. प्रमोद कुमार ओझा ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद न केवल एक कुशल अधिवक्ता थे, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में बिहार से नेतृत्व भी किया। उनकी सादगी, ईमानदारी और समर्पण ने उन्हें देश का प्रिय नेता बना दिया। सभा में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन राष्ट्रसेवा और सच्ची निष्ठा का उदाहरण है। उनका त्याग, समर्पण और नेतृत्व आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना हुआ है। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश प्रतिनिधि संजय कुमार दुबे, पप्पू दुबे, दिनेश सिंह, बब्बन, दीपक महेंद्र चौबे, अजय यादव, संजय दुबे, राशिद खान, संजय यादव, गरीबन दास सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here