एक माह पहले हुआ था प्रेम विवाह, परेशान युवती ने दी जान

0
4017

-कुंभ मेले के दौरान हुई थी शादी, पुलिस ने पहुंचाया था ससुराल, हत्या की प्राथमिकी दर्ज
बक्सर खबर। डेढ़ माह पहले जिस युवती का विवाह उसके प्रेमी के साथ हुआ था। उसने परेशान होकर अपनी जीवन लीला ससुराल में रविवार को समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर मुरार थाने की पुलिस ने निराश कुमारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके मायके वालों को सूचना दी गई। निराशा रोहतास जिले के दावथ थाना अंतर्गत फतेहपुर गांव की निवासी थी।

उसकी मां ने मुरार थाने में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। पूछने पर अमन कुमार थानाध्यक्ष मुरार ने बताया उनकी शिकायत दर्ज कर ली गई है। जांच चल रही है। मौके का जायजा लेने डीएसपी डुमरांव भी मौके पहुंचे थे। लेकिन, ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ फरार हो गए हैं।

मौके का जायजा लेते डुमरांव डीएसपी

कुंभ मेले के दौरान हुआ था प्रेम विवाह
बक्सर खबर। निराशा का प्रेम विवाह वैदा गांव के निवासी गोलू सिंह उर्फ कल्लू यादव के साथ हुआ था। इन दोनों की मुलाकात गुप्ता धाम यात्रा के दौरान हुई थी। फिर प्यार परवान चढ़ा। आपस में बातचीत करते रहे। इसी क्रम में कुंभ मेला प्रारंभ हुआ। निराशा के परिवार वाले स्नान करने गए। इधर मौका देखकर कल्लू उससे मिलने पहुंच गया। लेकिन, घर वाले लौटे और वह उनके हाथ लग गया। फिर दोनों का वहीं प्रेम विवाह करा दिया गया।

जब वह ससुराल पहुंची तो घर वाले प्रताड़ित करने लगे। कल्लू उसे अकेला छोड़ भाग गया। एक फरवरी को अपनी शिकायत लेकर निराशा मुरार थाना पहुंची। पुलिस ने उसे ससुराल पहुंचा दिया। घर वालों को चेतावनी भी दी। इसके साथ गलत नहीं होना चाहिए। दो फरवरी को इसकी खबर मीडिया में भी आई। लेकिन घर वाले उसके साथ गलत व्यवहार करते रहे। जिससे परेशान होकर अंतत: उसने आज दो मार्च को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here